Rain Alert: अगले 4 दिन अलर्ट पर कई राज्य;

Rain Alert: अगले 4 दिन अलर्ट पर कई राज्य;

देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश जारी है, खासकर पहाड़ी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर मैदानी राज्यों महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के अलावा दिल्ली में हालात बेहद डराने वाले हैं। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटने की खबर है प्रशासन को वहां अलर्ट पर रखा गया है तो दूसरी उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा के चलते यहां की कई नदियां उफान पर हैं। तटीय राज्य गुजरात के राजकोट, जूनागढ़ और गिरी सोमनाथ समेत कई बड़े शहरें भी बाढ़ की चपेट में है। महाराष्ट्र में भी लगातार बारिश के चलते पिछले 10 दिनों से कम से कम 16 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है। इसी चलते बाढ़ का खतरा फिर खड़ा हो गया है। बिहार के 19 जिलों को लेकर भी अलर्ट जारी हुआ है। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई राज्यों में एक बार फिर बारिश की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *