देश के करोड़ों किसानों का इंतजार आज पूरा हुआ। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 14वें किस्त की राशि जारी कर दी गई। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना के मद के लिए 17 हजार करोड़ रुपए जारी किए। डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के जरिए यह राशि देश के 8.5 करोड़ किसानों के खाते में पहुंची। मालूम हो कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार हर साल एक किसान को 6000 रुपए की तीन किश्तों में देती है। इस योजना के 14वें किश्त के तहत आज 2000 रुपए की राशि किसानों के खाते में जमा की गई।