पहाड़ी राज्य जैसे हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में मौसम अभी भी जानलेवा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां के कई हिस्सों से तबाही की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में वैसे तो दो अगस्त तक बारिश से राहत के आसार नहीं है लेकिन अगले 48 घंटे तक हालात बेहद नाजुक रहने की अनुमान है। क्योंकि इस दरम्यान बदल फटने की संभावना व्यक्त की गई है। जिस कारण लोग दहशत में हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने भारी बारिश को लेकर कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।