मणिपुर में दो महिलाओं की निर्वस्त्र परेड कराने का वीडियो सामने आने के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। इसके बाद से पश्चिम बंगाल, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों से महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, मारपीट जैसी घटनाएं अब चर्चा में हैं। इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब इस मामले में सोमवार को अदालत में सुनवाई हुई तो SC ने मणिपुर पुलिस से कई सख्त सवाल किये। शीर्ष अदालत ने मणिपुर पुलिस से पुछा- जब महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना 4 मई को हुई और FIR 18 मई को दर्ज हुआ। कम से कम दो महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। इन 14 दिनों तक पुलिस क्या कर रही थी। अब इस मामले की सुनवाई कल 1 अगस्त दोपहर ओ बजे होगी।