छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश से साफ हैं कि मानसून अब भी सक्रिय है। प्रदेश के कई जगहों में इन दिनों रुक-रुक कर हल्की मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश, तो कहीं कम बारिश हो रही है। वहीं आज भी प्रदेश के कई जिलों में हल्की मध्यम और कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।जिले में सोमवार को मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि एक चक्रवाती घेरा ओड़िशा के ऊपर बना हुआ है, जिससे चलते अलग-अलग क्षेत्रों तेज गर्जना के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।