हरियाणा के नूंह-मेवात से भड़की हिंसा में अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों वाहनें जला दी गई। सैकड़ों दुकानों में तोड़फोड़ किया गया। हालात को काबू में करने के लिए कई जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। कई जिलों में कर्फ्यू लगा है। लोगों में दहशत है। इस हिंसा की आग में कई लोगों को लाखों का नुकसान हुआ। सुप्रीम कोर्ट तक ने इस हिंसा पर त्वरित सुनवाई करते हुए हेट स्पीच और सड़कों पर तोड़फोड़ रोकने का आदेश दिया है। लेकिन इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक गैरजिम्मेदाराना बयान सामने आया है। जो पीड़ितों के जख्मों पर मरहम की जगह नमक की लगा है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को नूंह हिंसा पर कहा कि पुलिस हर किसी की सुरक्षा नहीं कर सकती।