एक टू व्हीलर कंपनी के चेयरमैन के घर ईडी ने एक मामले को लेकर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद देश में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली इस कंपनी के शेयरों में भी गिरावट आई है। ईडी की यह कार्रवाई डायरेक्टरोट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस के एक मामले में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डीआरआई ने हाल ही में टू व्हीलर कंपनी के चेयरमैन के एक सहयोगी को अघोषित विदेशी मुद्रा के साथ पकड़ा था। जिसके बाद उनके खिलाफ यह दबिश दी गई। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों की शुरुआती जांच की कड़ी बताई जा रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि छापेमारी में क्या कुछ मिला?