लोकसभा से पास हुआ ‘दिल्ली सेवा बिल’, I.N.D.I.A गठबंधन का वॉकआउट;

लोकसभा से पास हुआ ‘दिल्ली सेवा बिल’, I.N.D.I.A गठबंधन का वॉकआउट;

काफी शोरशराबे के बीच दिल्ली सेवा विधेयक जिसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 भी कहा जाता है, आज गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गया। इस बिल के लोकसभा में पारित होते ही विपक्षी सांसदों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। बता दें कि यह बिल मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में पेश किया था। ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक, 2023’ पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कई तथ्यों के साथ बताया कि यह बिल लाना उचित क्यों है। गृहमंत्री ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के खिलाफ अपनी राय जाहिर की थी।स्पीकर ओम बिरला की कुर्सी पर पेपर फेंकने के आरोप में आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू को निलंबित कर दिया गया है। सांसद रिंकू को संसद के पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में वह सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बता दें कि इससे पहले AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित किए जा चुके हैं। सुशील कुमार रिंकू पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट से सांसद हैं। पहले वो कांग्रेस में थे। लेकिन पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते कांग्रेस ने इसी साल 5 अप्रैल को उन्हें निष्कासित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *