होम सेक्रेटरी अजय भल्ला को भी मिला एक्सटेंशन;

होम सेक्रेटरी अजय भल्ला को भी मिला एक्सटेंशन;

प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के बाद अब केंद्र सरकार ने एक और बड़े ब्यूरोक्रेट को सेवा विस्तार दिया है। मोदी सरकार ने केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को एक साल का एक्सटेंशन दिया है। अजय भल्ला इसी महीने की 22 तारीख को सेवामुक्त हो रहे थे। लेकिन अब उन्हें एक साल का सेवा विस्तार दे दिया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने इसके संबंध में एक आदेश जारी किया है। अब अजय कुमार भल्ला 22 अगस्त 2024 तक केंद्रीय गृह सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। मालूम हो कि अजय कुमार भल्ला को लगातार चौथी बार सेवा विस्तार दिया गया है। अजय भल्ला पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी और विश्वासी माने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *