छत्तीसगढ़ : जूनियर डॉक्टरों के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला;

छत्तीसगढ़ : जूनियर डॉक्टरों के हित में मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला;

छत्तीसगढ़ के जूनियर डॉक्टरों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने शिष्यवृत्ति में बढ़ोत्तरी कर उन्हें बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड व मेडिकल बॉन्ड की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे। जिसके चलते आंबेडकर अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। वहीं आज सीएम ने मांगों पर अमल कर करते हुए बड़ी खुशखबरी दी है।सीएम बघेल ने ट्वीट करते हुए है कि- साझा करते हुए संतोष हो रहा कि हमने जूनियर डॉक्टर्स की शिष्यवृत्ति में वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
शिष्यवृत्ति की नवीन दर इस प्रकार से होंगी-
पीजी प्रथम वर्ष – 53550 से 67500 प्रति माह
पीजी द्वितीय वर्ष – 56700 से 71450 प्रति माह
पीजी तृतीय वर्ष – 59200 से 74600 प्रति माह
एम. बी. बी. एस. – 12600 से 15900 प्रति माह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *