विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ’(INDIA) की मुंबई मीटिंग की डेट का ऐलान हो गया है। यह मीटिंग 31 अगस्त और एक सितंबर को मुंबई में होगी। इस बात की घोषणा शनिवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राऊत ने मुंबई में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में दी। संजय राऊत ने बताया कि पटना और बेंगलुरु के बाद INDIA की बैठक 31 अगस्त-1 सितंबर को मुंबई में होगी। बैठक की मेजबानी शिवसेना करेगी और इसकी मेजबानी उद्धव ठाकरे करेंगे। हमारे साथ कांग्रेस और एनसीपी भी होंगी। आज की बैठक में शरद पवार, सुप्रिया सुले, पृथ्वीराज चव्हाण, नाना पटोले, अशोक चव्हाण और अन्य लोग थे। विपक्षी गठबंधन की इस मीटिंग का एजेंडा भी लगभग तय हो चुका है। इस मीटिंग में विपक्षी गठबंधन इंडिया के संयोजक के नाम फाइनल होगा।