बेंगलुरु: उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग;

बेंगलुरु: उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग;

कर्नाटक के बेंगलुरु के संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई है। आज सुबह करीब साढ़े सात बजे यह आग लगी और दो डिब्बों से धुआं निकलने लगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि मुंबई-बेंगलुरु उद्यान एक्सप्रेस में अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के दो घंटे बाद आग लग गई। केएसआर बेंगलुरु स्टेशन पर अग्निशमन अभियान जारी है और अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।उद्यान एक्सप्रेस में आग लगने की घटना यात्रियों के ट्रेन से उतरने के 2 घंटे बाद हुई है। हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं है। मौके पर पहुंची दमकल टीम और विशेषज्ञ स्थिति का जायजा ले रहे हैं। ट्रेन नंबर 11301, उद्यान एक्सप्रेस सुबह 5:45 बजे संगोल्लि रायाण्ण रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर खड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *