मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है:छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जारी हुआ Yellow Alert;

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है:छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में जारी हुआ Yellow Alert;

मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को पहले तो दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन शाम होते-होते झमाझम बरस पड़े। देर रात तक जोरदार बारिश होती रही। मौसम विभाग ने दुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी कर अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना जताई है। यह बारिश उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत देने के साथ-साथ किसानों की सूखती फसलों कोे हरा करेगी।मौसम विभाग का कहना है कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन गया है। इसके साथ चक्रवाती हवा परिसंरचना का क्षेत्र 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।तैयार हुए इस मौसम तंत्र के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़कर मध्य छत्तीसगढ़ से गुजरने की संभावना है। इस सिस्टम से शुक्रवार को दुर्ग जिले के साथ-साथ दुर्ग संभाग में तेज बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *