चांद के साउथ पोल पर भारत के पहुंचने का सपना जो हमारे वैज्ञानिकों ने देखा था वो आज सच हो गया। भारत का चंद्रयान जब चांद के साउथ पोल पर लैंड कर रहा था उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी साउथ अफ्रीका से लाइव जुड़े थे। चांद के साउथ पोल पर उतरकर भारत ने इतिहास रच दिया।चंद्रयान-3 के सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगा लहराकर देश की सफलता का जश्न का मनाया। उन्होंने टीम ISRO को बधाई देते हुए कहा कि देश इस समय अमृतकाल मना रहा है। इस अमृता काल के समय आज अमृत वर्षा हुई है।चंद्रयान के सफलतापूर्वक उतरने के पर कांग्रेस ने इसका श्रेय देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को इसका श्रेय दिया। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने पर ISRO सहित सभी देशवासियों को बधाई। भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान की आवश्यकता को देखते हुए ही पंडित नेहरू ने ISRO की नींव रखी थी। यह उनकी दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि आज भारत पूरे विश्व में अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।