मानसून के लौटने से पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में ‘प्रलय’ आ गया है। बीते मंगलवार से शिमला में जबरदस्त बारिश हो रही है। मकान कागज के नाव की तरह बह रही है। दरकते पहाड़ों, भूस्खलन और एक बाद में दर्जनों धंसते घरों के वीडियो देख रूह कांप जा रहा है। आज गुरुवार को कुल्लू में एक साथ आठ इमारतें भरभरा कर लहरों में समा गई। अब तक राज्य में 10 हजार करोड़ की संपति का नुकसान हो चुका है। सीएम सुक्खू हर समय राज्य की हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पूरे राज्य में हाहाकार मचा है। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में बताया कि हिमाचल में अगले दो दिनों तक मौसम बहुत खराब रहने वाला है।मानसून जब से लौटा है तब से इसने सबसे ज्यादा कहर पहाड़ी राज्य हिमाचल में बरपाया है। लगातार हो रही बारिश के कारण मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन के लिए पूरे हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले दो दिनों यानी शुक्रवार और शनिवार के लिए जारी किया गया है। अगले दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार रात से राज्य में तीसरे दौर की भारी बारिश शुरू हुई, जिससे शिमला शहर को भारी नुकसान हुआ।