भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 23 अगस्त को Chandrayaan-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव में सफल लैंडिंग की थी। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद दुनियाभर में इसरो के वैज्ञानिकों की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि गुजरात पुलिस ने एक शख्स को सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। यह शख्स खुद को इसरो का वैज्ञानिक बता रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति ने दावा किया है कि चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल डिजाइन किया है। पुलिस ने आरोपी के दावों की जांच पड़ताल की तो सब झूठा निकला। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।