छत्तीसगढ़ में मॉनसून पर ब्रेक लग गया है। जिसके चलते भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं आज अचानक मौसम में आए बदलाव से राजधानी वासियों को गर्मी से राहत मिल गई। दूसरी ओर शाम होते ही मौसम सुहाना हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों का अपडेट जारी किया है।दोपहर बाद अचानक मौसम में आए बदलाव से रायपुर में अलग-अलग जगहों में खंड वर्षा हुई । वहीं कहीं-कहीं तेज बारिश भी हुई है। फिलहाल बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग का कहना है आने वाले पांच दिनों तक मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।दो सितंबर से मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर जाने की संभावना है। इससे बादल साफ रहेगा। वहीं बादल साफ रहने से दोपहर में उमस भरी गर्मी का लोगों को सामना करना होगा। हालांकि बुधवार को हल्की बारिश के भी आसार है। बारिश न होने से इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस में बढ़ोतरी हो रही है।