राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रभु जगन्नाथ से मांगी छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि;

राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रभु जगन्नाथ से मांगी छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि;

 छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का एयरपोर्ट पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे के बाद राष्ट्रपति सीधे गायत्री नगर में भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र जी तथा सुभद्रा जी के दर्शन किए। साथ ही देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। वहीं राष्ट्रपति महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के पुरातात्विक वैभव से हुई रू-ब-रू हुई। एयरपोर्ट पर महापौर एजाज ढेबर ने राष्ट्रपति को सांकेतिक रूप से चांदी से बनी शहर की चाबी भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *