हिंद महासागर में चीनी चाल और पाकिस्तान को पस्त करने के लिए भारतीय नौ सेना का जंगी युद्धपोत INS महेंद्रगिरी अब समुंदर में उतर चुका है। मुंबई में स्थित मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ ने इसे लॉन्च किया। इसका नाम ओडिशा के एक पर्वत शिखर के नाम पर है।प्रोजेक्ट 17A के तहत तैयार नीलगिरि श्रेणी का सातवां और आखिरी युद्धपोत है। INS महेंद्रगिरी की लंबाई 149 मीटर है और इसका करीब 6,670 टन वजन है। इसी गति 28 समुद्री मील प्रति घंटा है। सबसे बड़ी बात है कि इन्हें मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर योजना के तहत तैयार किया गया है। ऐसे में 75 फीसदी उपकरण स्वदेशी हैं।
ये हैं प्रोजेक्ट 17A सात युद्धपोत
- INS नीलगिरी
- INS उदयगिरी
- INS हिमगिरी
- INS तारागिरी
- INS दूनागिरी
- INS विंध्यागिरी
- INS महेंद्रगिरी