त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे समय में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। सर्राफा बाजारों में गोल्ड-सिल्वर के भाव में आज भी गिरावट देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट सोना का भाव 59125 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, 23 कैरेट सोना का मूल्य 58888 रुपये प्रति 10 के रेट पर शुरू हुआ। वहीं बात 22 कैरेट गोल्ड के दाम की करें तो ये 54159 और 18 कैरेट का 44344 रुपये पर खुला। चांदी 71180 रुपये किलो के रेट से खुली। बता दें कि ये रेट बिना GST और ज्वेलरी मेकिंग चार्ज के हैं।