बुधवार को दुर्ग जिले में सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक 56.8 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार की रात को भी 6.6 मिमी. बारिश रिकॉर्ड हुई। इस तरह 24 घटों के भीतर दुर्ग जिले में ढाई इंच बारिश हो चुकी है। बुधवार को दिनभर काले बादल छाए रहे।भिलाई-दुर्ग में बहुत तेज बारिश नहीं हुई मगर आउटर एरिया में बादल झमाझम बरसे।बदली की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 29.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दुर्ग जिले में 1 जून से 6 सितंबर तक 651.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।