तीन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव;

तीन राज्यों में भारी बारिश मचाएगी तांडव;

दक्षिण पश्चिम मानसून ने एक बार फिर से अपनी गति पकड़ ली है। मानसून ने अपनी वापसी से पहले कई राज्यों को भिगोना शुरू कर दिया है। देश के कई इलाकों में तीन दिनों तक झमाझम बारिश की संभावना जताई जा रही है। अगस्त में गति कम हो गई थी लेकिन सिंतबर में मानसून ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। 1 जून से 7 सितंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 17, दिल्ली में 6, उत्तर प्रदेश में 20, महाराष्ट्र में 13 और बिहार में सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है।भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश होने जा रही है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात बारिश का यह दौर तीन दिनों तक चलेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बारिश के बाद भूस्खलन हो गया है। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 5 बंद कर दिया गया है। 1 जून से 7 सितंबर 2023 तक सबसे ज्यादा बारिश हिमाचल प्रदेश में हुई है। यहां सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है। राजस्थान में पांच और गुजरात में आठ फीसदी अधिक बारिश हुई है।G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। G-20 शिखर सम्मेलन के बीच मौसम की निगरानी के लिए मौसम विभाग ने प्रगति मैदान के पास ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन स्थापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *