ब्रिटेन और जापान के पीएम G-20 में शामिल होने दिल्ली पहुंचे;

भारत की राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसे लिए राजधानी सजधज कर पूरी तरह से तैयार है। इस शिखर सम्मलेन में भाग लेने के लिए दुनियाभर के देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि आने शुरू हो गए हैं।राजधानी दिल्ली 9 और 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में G-20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी भारत पहुंची इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ यहां आए। एअरपोर्ट पर उनका स्वागत केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया। वहीं, जॉर्जिया मेलोनी को रिसीव करने कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे पहुंचे थे। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस शिखर सम्मलेन में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा, 9 और देशों को शिखर सम्मलेन में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। जी20 सम्मलेन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विश्व के 15 नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इनमें से 3 द्विपक्षीय वार्ता पीएम आवास पर होंगी। PM मोदी आज अमरीका, बांग्लादेश और मॉरिशस से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस सम्मलेन में भाग लेने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे अपने विमान एयरफोर्स वन से दिल्ली पहुंचे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *