G-20 समिट के बीच,राजधानी में 2 दिन बारिश का अलर्ट;

G-20 समिट के बीच,राजधानी में 2 दिन बारिश का अलर्ट;

राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में G-20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन से पहले मौसम विज्ञान विभाग ने अपने अपडेट में बताया कि अगले दो दिन यानी 9-10 सितंबर को यहां मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। उत्तर भारत में पिछले दिनों मानसून सक्रिय हो गया जिस कारण से एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बात अगर राजधानी दिल्ली के मौसम के बारे में कि जाए तो यहां कल गुरुवार को बादल छाए रहे तो वहीं कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिली, जिस वजह से तापमान में गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *