G20 Summit में भारत का दबदबा, ‘लीडर्स घोषणा पत्र’ को मंजूरी;

G20 Summit में भारत का दबदबा, ‘लीडर्स घोषणा पत्र’ को मंजूरी;

राजधानी दिल्ली में G20 समिट जारी है। 19 देशों के राष्ट्राध्यक्ष इसमें भाग ले रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी दी कि, नई दिल्ली ‘G20 लीडर्स घोषणा पत्र’ पर सभी देशों ने सहमति जताई है। पीएम मोदी ने बताया- “हमारी टीम के कठिन मेहनत और आप सभी के सहयोग से नई दिल्ली जी20 लीडर्स घोषणा पत्र पर आम सहमति बन गई है।” आज 9 सितंबर को जब जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई तो सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 तक पहला सत्र ‘वन अर्थ’ पर आयोजित किया गया। इसके बाद ‘वन फैमिली’ पर अगला सेशन दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 4.45 बजे तक चला। बैठक के बाद शाम 7 बजे रात्रिभोज पर सभी राष्ट्राध्यक्ष भाग लेंगे। उसके बाद रात 8 बजे से 9.15 बजे तक इनके बीच बातचीत होगी।
जी-20 घोषणापत्र को मंजूरी मिलने पर अमिताभ कांत ने बताया कि इसमें किन मुद्दों को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने एक्स पर लिखा- “नई दिल्ली जी-20 घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित और समावेशी विकास, एसडीजी पर प्रगति में तेजी लाना, सतत भविष्य के लिए हरित विकास समझौता, 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थान और बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *