कांग्रेस का PM मोदी पर आरोप, बाइडेन के साथ बैठक के बाद मीडिया को नहीं पूछने दिया गया सवाल;

कांग्रेस का PM मोदी पर आरोप, बाइडेन के साथ बैठक के बाद मीडिया को नहीं पूछने दिया गया सवाल;

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त G20 की बैठक चल रही है। लेकिन इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक निवास पंचवटी पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का स्वागत करने के साथ ही द्विपक्षीय बैठक की। वहीं, इस पर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की द्विपक्षीय बैठक के बाद विदेशी मीडिया को दोनों नेताओं से सवाल नहीं पूछने दिया गया।बता दें कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक आवास पर जो बाइडेन के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। इसे लेकर जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा कि राष्ट्रपति बाइडेन की टीम ने कहा कि कई बार गुजारिश करने के बावजूद पत्रकारों को भारत ने द्विपक्षीय बैठक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति और PM मोदी से सवाल पूछने की इजाजत नहीं दी। राष्ट्रपति अब 11 सितंबर को वियतनाम में उनके साथ आई मीडिया के सवालों का जवाब देंगे। इसमें चौंकने की कोई बात नहीं। मोदी-स्टाइल में इसी तरह लोकतंत्र चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *