मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को शक्तिशाली भूकंप आया। 6.8 तीव्रता के भूकंप के झटको से मोरक्को थर्रा उठा। इस भयानक भूकंप से दर्जनों इमारतें जमींदोज हो गई। शक्तिशाली भूकंप के बाद कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई है। झटका देर रात आया जब लोग सो रहे थे। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। भूकंप के झटके महसूस करते ही स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों को छोड़कर सड़कों पर निकल आए। प्रशासन की तरह से राहत-बचाव का काम जारी है। इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।