सीएम भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर फिर हमला बोला है। जी20 डिनर पार्टी में राज्यसभा के नेताप्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को न्योता नहीं देने को लेकर सीएम बघेल ने कहा, ये बड़ी दुर्भाग्यजनक बात है। नेता प्रतिपक्ष की असहमति का सम्मान होना चाहिए। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष का बहुत महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्हें नहीं बुलाना यह लोकतंत्र पर हमला है।छोटा सा ऑडिटोरियम नहीं भर पा रहे बीजेपी के नेता: सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह के आरोपों पर कहा, डॉ. रमन सिंह पर नेताओं का भरोसा कम हो गया है। छोटा सा ऑडिटोरियम भाजपा नेता भर नहीं पा रहे हैं। सराइपाली की सभा में भी भीड़ नहीं आई। राहुल गांधी की सभा में लाखों युवा जुटे। जो बताता है हर वर्ग का विश्वास सरकार पर है। बता दें कि रमन सिंह ने जनता में सरकार पर विश्वास कम होने का आरोप लगाया था।