IMD ने जारी किया रेड अलर्ट;

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट;

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भीषण तबाही मचाने के बाद मानसून अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम में सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, तेलंगाना समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई राज्यों में IMD ने भूस्खलन और बाढ़ की भी आशंका जताई है।

IMD ने बुधवार को ओडिशा के अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग भुवनेश्वर के वैज्ञानिक उमा शंकर दास ने बताया कि, जो चक्रवाती परिसंचरण पहले बना था वह अब पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से सटे उत्तर-पश्चिम में है। मौसम विभाग ने मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, कालाहांडी, बोलांगीर और कंधमाल सहित ओडिशा के छह जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है।

एएनआई से बात करते हुए, दास ने कहा, “हम उसी क्षेत्र में कम दबाव बनने की उम्मीद कर रहे हैं, और इसके प्रभाव के तहत, हम अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि वर्षा की मात्रा 20 सेमी से अधिक होगी। इसके अलावा, कुछ स्थानों पर, हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि वर्षा की मात्रा लगभग 7-20 सेमी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *