बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।