जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना अभियान जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को गुपवाड़ा जिले में जवानों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मच्छल सेक्टर में आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम कर दिया। इस दौरान सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें सुरक्षाबलों ने 5 आतंकवादियों को मार गिराया। एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि लश्कर के तीन और आतंकवादी मारे गए। दो आतंकवादी पहले मारे गए थे। इस तरह कुल 5 आतंकियों को ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन फिलहाल जारी है।