भारतीय बाजार लगातार 6 दिनों से गिरावट का सामना कर रहा है। इस गिरावट के कारण निवेशकों की लाखों-करोड़ रुपए की संपत्ति डूब चुकी है। शेयर मार्केट के लिए आज का दिन काफी बुरा साबित हो रहा है। गुरुवार को कारोबारी सत्र में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। इस हफ्ते लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन और अक्टूबर के मंथली एक्सपाइरी के दिन भारतीय शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी आई है। निवेशकों की बिकवाली और बाजार के गुरुवार को सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 अंकों को गिरावट आई है। एनएसई का मिड कैप इंडेक्स 900 अंक नीचे फिसला है। बीएसई सेंसेक्स 900 अंकों की गिरावट के साथ 63,148 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 265 अंकों की गिरावट के साथ 18,857 अंकों पर बंद हुआ है।बाजार में भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इसके चलते निफ्टी बैंक 552 अंकों या 1.29 फीसदी की गिरावट के साथ 42,280 अंकों पर बंद हुआ है। इसके साथ ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएसीजी, मेटल्स, एनर्जी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर, ऑयल एँड गैस सेक्टर के स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए। मिड कैप इंडेक्स 1.16 फीसदी या 448 अंकों की गिरावट के साथ 38,116 अंकों पर क्लोज हुआ है।