भारत 302 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा;

भारत 302 रन से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा;

शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने अपना 16 साल पुराना रिकॉर्ड बेहतर किया। टीम ने 2007 में बरमुडा को 257 रन से हराया था।

भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 7वां मैच जीतकर सेमीफाइनल में सबसे पहले जगह पक्की की। टीम के 7 मैचों में 14 अंक हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 357 रन बनाए। मौजूदा सीजन में यह टीम का बेस्ट स्कोर है। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 19.4 ओवर में 55 रन पर ऑल आउट कर दिया।

टीम इंडिया से मोहम्मद शमी ने 5, मोहम्मद सिराज ने 3 और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिए। एक विकेट स्पिनर रवींद्र जडेजा को मिला। इनसे पहले शुभमन गिल (92 बॉल पर 92 रन), विराट कोहली (94 बॉल पर 88 रन) और श्रेयस अय्यर (56 बॉल पर 82 रन) शतक बनाने से चूक गए।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *