एथिक्स कमेटी ने पूछा- रात में किससे बात करती हैं:महुआ भड़ककर पूछताछ से निकलीं;

एथिक्स कमेटी ने पूछा- रात में किससे बात करती हैं:महुआ भड़ककर पूछताछ से निकलीं;

पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा से लोकसभा एथिक्स कमेटी ने गुरुवार 2 नवंबर को पूछताछ की। महुआ मोइत्रा, दानिश अली और अन्य विपक्षी सांसद भड़कते हुए 3:35 बजे एथिक्स कमेटी के दफ्तर से बाहर निकले।

जब इनसे गुस्से का कारण पूछा गया तो दानिश अली बोले- चेयरमैन पूछ रहे हैं कि रात में किससे बात करती हैं, क्या बात करती हैं। ये कैसी एथिक्स कमेटी है, जो अनैतिक सवाल पूछ रही है। विपक्षी सदस्यों, टीएमसी सांसद महुआ के हंगामे के बाद भी एथिक्स कमेटी ने विचार-विमर्श जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *