जोमैटो को लगातार दूसरी तिमाही में हुआ मुनाफा;

जोमैटो को लगातार दूसरी तिमाही में हुआ मुनाफा;

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने आज यानी शुक्रवार (3 नवंबर) को फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित किए हैं। Q2FY24 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार (YoY) पर बढ़कर 36 करोड़ रुपए रहा। कंपनी को लगातार दूसरी तिमाही में प्रॉफिट हुआ है।

कंपनी को पिछले साल की समान तिमाही में 251 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। वहीं पिछली तिमाही (Q1FY24) में कंपनी को 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था, तब जोमैटो ने पहली बार मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की स्थापना 15 साल पहले 2008 में हुई थी।ऑपरेशंस से Q2 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 71% बढ़कर 2,848 करोड़ रुपए रहा। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 1,661 करोड़ रुपए रहा था। वहीं Q1FY24 कंपनी का रेवेन्यू 2,416 करोड़ रुपए रहा था।जोमैटो का ऑपरेटिंग लॉस (EBITDA) भी सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर घटकर 47 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA लॉस 312 करोड़ रुपए रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *