महुआ मोइत्रा केस की जांच लोकपाल ने CBI को दी;

महुआ मोइत्रा केस की जांच लोकपाल ने CBI को दी;

संसद में सवाल पूछने के बदले पैसे लेने के आरोपों का सामना कर रहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा की जांच अब CBI कर सकती है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस बात का दावा किया है।

निशिकांत दुबे ने बुधवार को X पर लिखा- लोकपाल ने आज मेरे कम्प्लेन पर आरोपी सांसद महुआ जी के राष्ट्रीय सुरक्षा को गिरवी रखकर भ्रष्टाचार करने पर CBI इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

इधर, निशिकांत दुबे की पोस्ट के 40 मिनट बाद महुआ ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- CBI पहले 13 हजार करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में अडाणी पर FIR करे।

राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा यह है कि कैसे संदिग्ध FPI स्वामित्व वाली (चीनी और संयुक्त अरब अमीरात सहित) अडाणी की कंपनियां गृह मंत्रालय से क्लियरेंस के बाद पोर्ट-एयरपोर्ट खरीद रही हैं।

महुआ ने लिखा- पहले CBI मेरे इन दो सवालों का जवाब दे। इसके बाद वह मेरे घर आए और मेरे जूते गिन ले।

क्या लोकपाल को सिर्फ मेरे केस के लिए जिंदा किया गया है। गंभीर सवाल यह है कि कितने पत्रकारों को यह भी पता था कि मोदी के भारत में एक लोकपाल भी काम कर रहा है? इस केस में नई जांच जोक पाल से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *