छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शाम 5 बजते ही खत्म हो गया। पहले चरण में बस्तर 12 और दुर्ग संभाग के 8 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग हुई। इनमें से अति नक्सल प्रभावित 10 विधानसभा क्षेत्रों में 3 बजे तक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत पर अपडेट दिया। जिसके मुताबिक 71.11 प्रतिशत है। यह आंकड़े कल तक और बढ़ सकते है। बता दें कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में 223 उम्मीदवारों मैदान में हैं। इनमें पूर्व सीएम रमन सिंह, मंत्री कवासी लखमा, दीपक बैज, मोहन मरकाम समेत अन्य दिग्गजों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया।