देश की राजधानी दिल्ली बीते कुछ दिनों से वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से जुझ रही है। अचानक मौसम बदलने से दिल्ली-NCR वालों को बड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा सहित कई राज्यों में रातभर हल्की बारिश हो रही है। बरसात से ठंड बढ़ते के साथ ही प्रदूषण से काफी राहत मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 से गिरकर 100 हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। आज भी दिल्ली के अलावा राजस्था में भी बारिश के आसार है। विभाग ने बीते दिनों बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की थी।