हीरो के चेयरमैन की ₹24.95 करोड़ की संपत्ति जब्त:मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने की कार्रवाई;

हीरो के चेयरमैन की ₹24.95 करोड़ की संपत्ति जब्त:मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने की कार्रवाई;

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन, CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल की दिल्ली में स्थित ₹24.95 करोड़ की 3 संपत्तियों को जब्त कर लिया है। जांच एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट यानी PMLA के तहत यह कार्रवाई की है।

इससे पहले ED ने पवन मुंजाल की 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। यानी अब तक जांच एजेंसी मुंजाल की 50 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर चुकी है। पवन मुंजाल पर अवैध तरीके से देश से बाहर 54 करोड़ रुपए ले जाने का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *