पहाड़ों पर हो रही बर्फ़बारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। आने वाले दिनों दिनों सर्दी और तेज हो जाएगी। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आंध्र प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल सहित देश के कई हिस्सों के लिए बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मछुआरों को दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर जैसे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी हवाएं दक्षिणपूर्व प्रायद्वीपीय भारत पर हावी हैं। इसके प्रभाव में तमिलनाडु, पुदुचेरी और पुडुचेरी में तूफान और बिजली/तेज हवाएं चलने की संभावना है। 14-16 नवंबर के दौरान कराईकल और केरल और माहे और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी गई है। वहीं, 13-15 नवंबर के दौरान यानम, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 14 और 15 नवंबर को पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी गई है।असम, मेघालय, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम में मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभान के अनुसार आने वाले दिनों बारिश और बर्फबारी के दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावनाएं है। ऐसे में मछुआरों को दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर जैसे क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है।