छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह है। सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र बिंद्रानवागढ़ के नौ संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुबह 7 से 3 बजे तक वोटिंग होगी। छत्तीसगढ़ में एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपनी सरकार चुनेंगे। कुल 18,833 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4,250 शहरी, 14,556 ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। स्थानीय पुलिस के साथ छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (सीएएफ) के कुल एक लाख से अधिक जवान मोर्चे पर तैनात रहेंगे। वोटिंग के बाद अब 3 दिसंबर को परिणाम आएंगे।