मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हो रहा है मतदान;

मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के लिए हो रहा है मतदान;

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 17 नवंबर की सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा की 230 सीटों के लिए 5 करोड़ 61 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पूरे प्रदेश में 64 हजार 626 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।भोपाल सहित प्रदेश के सभी जिलों में मतदान दल अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस बार चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान करने की व्यवस्था की है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में समय का स्लाट बुक करके भी मतदान की सुविधा दी गई है। वहीं महिलाओं के लिए पिंक बूथ भी बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *