जम्मू में आतंकी साजिश तेज हो गई है। राजौरी में तीन दिनों में तीन आतंकी मारे गए हैं वहीं किश्ववाड़ पनबिजली घर के पास ढाई किलो विस्फोटक मिला है। इसी कड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी की टीम ने पूंछ इलाके में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरआर और एसओजी की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के सेरी ख्वाजा गांव के एक ओवर ग्राउंड वर्कर गुलाम मोहम्मद के घर से एक पाकिस्तानी पिस्तौल समते दो पिस्तौल और मैगजीन बरामद किया है।