इंडियन नेवी को मिला तीसरी मिसाइल कम कॉम्बैट एम्यूनिशन बार्ज;

इंडियन नेवी को मिला तीसरी मिसाइल कम कॉम्बैट एम्यूनिशन बार्ज;

इंडियन नेवी के खेमें में तीसरी मिसाइल और गोला बारूद से लैस बोट शामिल हो गई है। इस LSAM 9 कम कॉम्बैट एम्यूनिशन बार्ज को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड के आईएनएस तुणीर में शामिल किया गया है। इस नौका का निर्माण विशाखापत्तनम स्थित एमएसएमई शिपयार्ड, SECON इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। बुधवार को इस मिसाइल कम कॉम्बैट एम्यूनिशन बार्ज LSAM 7 को नौसेना में शामिल करते समय पश्चिमी नौसेना कमान के रिफिट ऑफिसर कमांडर आशीष सहगल मौजूद थे।भारतीय नौसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि 08 एक्स मिसाइल कम गोला बारूद बार्ज के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय और SECON इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापत्तनम के बीच 19 फरवरी, 2021 को अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *