देश की राजधानी दिल्ली में दमघोंटू हवा से सांस लेना मुश्किल हो रखा है। दिवाली बाद से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में प्रदूषण बुरी तरह से छाया हुआ है। हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को भी प्रदूषित हवा में कोई सुधार नहीं हुआ है। आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं। राजधानी नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। आज सुबह के समय ज्यादातर इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है।