Rajasthan Election: गहलोत, राजे, पायलट सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट;

Rajasthan Election: गहलोत, राजे, पायलट सहित कई दिग्गजों ने डाला वोट;

राजस्थान में लोकतंत्र का महाउत्सव चल रहा है। इस उत्सव में शामिल होने के लिए सुबह से लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वोट डालने वालों में हमारे नेता भी पीछे नहीं रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल सहित कई दिग्गज नेताओं ने सुबह ही मतदान करके लोगों को वोट डालने की अपील की। इस दौरान नेताओं ने खुद की पार्टी की जीत का दावा किया।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार रिपीट होने जा रही है। कांग्रेस को लोगों की ओर से भारी जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस की जीत के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला पार्टी हाईकमान मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी लेंगे। पार्टी उनके लिए जो भूमिका तय करेगी, वह उन्हें मंजूर होगी। साथ ही कहा कि राज्य में जीत हमारी ही होगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि लोगों में अंदर करंट है। भाजपा की सरकार बन रही है। आगामी 3 दिसंबर को गहलोत जी को पता चल जाएगा।पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच ही है। राजस्थान में कांग्रेस के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल नहीं है। एंटी इनकंबेंसी का माहौल भाजपा के खिलाफ है। केंद्र में भाजपा 10 साल से सत्ता में है जो वादे युवाओं से किए गए थे वह पूरे नहीं हुए हैं। बेरोजगार युवा सब देख रहे हैं मतदान हमारे पक्ष में जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *