मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण थाईलैंड पर कल के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में है। इसके कारण दक्षिण अंडमान सागर और निकटवर्ती मलक्का जलडमरूमध्य पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। अब इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। यह 29 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में तब्दील हो जाएगा।
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने साथ ही अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इस दौरान 16 समुद्री मील की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं 33 समुद्री मील की गति से चक्रवाती तूफान आएगा। एक समुद्री मील 1.84 किमी प्रति घंटा होती है।