गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2022 का खिताब जिताने वाले हार्दिक पंड्या को आईपीएल रिटेंशन के बाद मुंबई इंडियंस ने ट्रेड किया है। जिसके चलते गुजरात टाइटंस के नए कप्तान को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया था। इसी बीच अब गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को कप्तान बनाने का ऐलान कर दिया है। गुजरात टाइटंस ने इसकी जानकारी एक्स पर पोस्ट के माध्यम से दी है।आईपीएल रिटेंशन की सूची जारी करते हुए गुजरात टाइटंस ने टीम के कप्तान और स्टार आलराउंडर हार्दिक पंड्या को रिटेन किया था, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही रविवार रात मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ऑल कैश डील के तहत ट्रेड कर लिया। इसके बाद आज गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान बनाने का ऐलान भी कर दिया है।