चार राज्यों में से तीन (मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़) में भाजपा आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस सिर्फ तेलंगाना में आगे है। बीजेपी के कार्यकर्त्ता इस मौके पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। अब खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6.30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। बता दें कि सुबह से वोटों की गिनती से पहले कांग्रेस ने दिल्ली से लेकर भोपाल तक जमकर पटाखे फोड़े और जश्न मनाया लेकिन रुझानों का ट्रेंड पार्टी के लिए उल्टे पड़े। तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड बढ़त के बाद अब पार्टी ने जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले मतदान छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को हुआ, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान हुआ।