मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय नजर आ रही है। यहां कुल 230 सीटें है। जिनमें से भाजपा को 136 सीटें, कांग्रेस को 93 और अन्य 1 सीट पर आगे है। यहां पूर्णबहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। रुझानों के मुताबिक, भाजपा इस आकंड़े को पार कर चुकी है।
आंकड़े सामने आने के बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय हुई है… मध्य प्रदेश के मन में मोदी हैं, मोदी के मन में मध्य प्रदेश है। 18 सालों तक प्रदेश में हमारी सरकार रही और अच्छा काम हुआ। जितना अच्छा काम शिवराज सिंह चौहान ने किया, उतना ही अच्छा काम डबल इंजन की सरकार ने किया है। उसका आशीर्वाद आज जनता ने दिया है।
मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन एमपी में हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की, जो लोगों के दिल को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल- इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने लोगों के दिलों को भी छुआ। मध्य प्रदेश एक परिवार बन गया… मैंने पहले भी कहा था कि हमारे प्रति लोगों के प्यार के कारण भाजपा को शानदार बहुमत मिलेगा। ये हर जगह दिखाई दे रहा था।